उत्तराखंड में भारी बारिश, अल्मोड़ा में मकान गिरा:12 की मौत
देहरादून, 02 सितंबर,2026ः उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। नैनी झील का जलस्तर 88 फीट पार होने के बाद चैनल खोल दिए गए हैं। राज्य में 172 सड़कें बंद हैं। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में आज ऑरेंज अलर्ट है। पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, चंपावत और खटीमा में मूसलाधार बारिश हो रही है। हल्द्वानी में गौला और रामनगर में कोसी नदी उफान पर है। अल्मोड़ा में खत्याड़ी ग्राम सभा के नया दरखास तोक में बारिश से एक मकान गिर गया।
उत्तरकाशी में आज सुबह धरासू के पास लैंडस्लाइड होने से मलबा गंगोत्री नेशनल हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे बंद हो गया है। मार्ग से मलबा हटाने का काम जारी है।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।प्रदेश के शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →