Weather Update: पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 02 सितंबर, 2026ः पंजाब में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।लुधियाना, जालंधर और पठानकोट में भी बारिश हो रही है। पंजाब के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →