एंटी-मलेरिया दवा से बच्ची की मौत:52 लोग अस्पताल में भर्ती
पोलावरम: आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले के गोल्लागुप्पा गांव में एंटी-मलेरिया दवा खाने के बाद एक 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान मदिवी जमुना के रूप में हुई है। वहीं, 52 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए गांव में मेडिकल कैंप लगाया था। इसके बाद 71 लोगों को क्लोरोक्वीन की टेबलेट बांटी गई थीं। दवा लेने के बाद कुछ बच्चों और ग्रामीणों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होने लगीं थी।
शुरुआत में कुछ मरीजों को लक्ष्मीपुरम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और कुछ को तेलंगाना के भद्राचलम एरिया अस्पताल ले जाया गया।जिला प्रशासन ने गांव में मेडिकल कैंप लगाया है और डॉक्टरों की टीम तैनात की है। काकीनाडा से 9 सदस्यीय टीम भी गांव पहुंची है, जबकि विजयवाड़ा, राजामहेंद्रवरम और काकीनाडा से तीन और टीमें भेजी गई हैं।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की व्यापक जांच के भी आदेश दिए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →