कर्मचारियों के DA मामले में हाई कोर्ट में अहम सुनवाई, कल (14 जुलाई) आ सकता है बड़ा फैसला
चंडीगढ़, 13 जुलाई, 2026- कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18% पेंडिंग महंगाई भत्ते (DA) को लेकर आज पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कर्मचारियों के हक से जुड़े इस बड़े मामले पर आज चीफ जस्टिस की कोर्ट में बहस हुई, जिसके बाद हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख कल यानी 14 जुलाई, 2026 तय की है। कोर्ट की कार्रवाई को देखते हुए उम्मीद है कि कल कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला आ सकता है।
गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने 8 अप्रैल, 2026 को कर्मचारियों को 18% पेंडिंग DA देने के आदेश जारी किए थे। लेकिन पंजाब सरकार और पावरकॉम (PSPCL) ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में दो LPA फाइल की थीं। (LPA No 1249 & 1437 of 2026 - State of Pb vs Nirmal Singh Dhanoa) फाइल किए गए थे, जिनकी सुनवाई आज हुई।
आज की सुनवाई के दौरान, PSPCL की तरफ से कोर्ट में एक नया एफिडेविट फाइल किया गया। जज ने इस एफिडेविट पर संज्ञान लेते हुए, पिटीशनर (कर्मचारियों) के वकील से इस पर जवाब देने को कहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, हाई कोर्ट ने अगली तारीख 14 जुलाई 2026 तय की है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →