मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तारः 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
नई दिल्लीः राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बीते 3-4 दिनों में कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा। सैटेलाइट इमेज में पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6-7 दिनों तक कई जगह अच्छी से भारी बारिश होने का अनुमान है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
13 जुलाई
छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल में भारी बारिश यलो अलर्ट है।
राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, पश्चिमी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक में कोई चेतावनी नहीं है।
ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, आंध्रप्रदेश और तेलंगान में 70 से 80 किमी की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।
14 जुलाई
बिहार, ईस्ट उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और हिमालय की तराई में बसे बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है।
राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →