चंडीगढ़ में तेज बारिश,पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 11 जुलाई, 2026ः चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए मनीमाजरा के तीन दोस्त तेज बहाव में फंस गए। इनमें से दो लोग बह गए, जबकि तीसरा किसी तरह झाड़ियों को पकड़कर बच गया। वहीं, भारी बारिश के चलते लुधियाना के एसबीएस नगर सिटी सेंटर रोड दो फाड़ हो गई।
हिमाचल में भी लगातार तेज बारिश हो रही है। किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज रात में ढह गया। इससे सांगला घाटी का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बीते शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ब्रिज के निचले हिस्से से लैंडस्लाइड हो गया था। इससे ब्रिज हवा में लटका था।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 15 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। हिमाचल से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →