बड़ी खबर: आखिरी वक्त पर टला अबोहर नगर निगम के मेयर का चुनाव
रवि जखू / Babushahi Network Bureau
अबोहर, 10 जुलाई 2026: अबोहर की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबोहर के तहसीलदार नवजीवन छाबड़ा ने आज, 10 जुलाई 2026 को होने वाले 'अबोहर नगर निगम' के मेयर चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित (Postpone) करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
बताया जा रहा है कि आज मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और भारी सुरक्षा बल भी तैनात था। लेकिन इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए भारी दबाव बनाया।
माहौल तनावपूर्ण होता देख और बढ़ते विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर, चुनाव अधिकारी व तहसीलदार नवजीवन छाबड़ा ने मौके पर ही चुनावी प्रक्रिया को रोकने और इसे आगे के लिए टालने का फैसला सुनाया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →