चंडीगढ़ पुलिस के ASI को CBI ने किया गिरफ्तार
रवि जखू / बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 7 जून: चंडीगढ़ पुलिस डिपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया जब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में तैनात एक ASI हितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, CBI ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है, जिसमें ASI हितेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। CBI टीम ने इस मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच और पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे पुलिस डिपार्टमेंट में काफी तनाव का माहौल है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →