जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की
नई दिल्ली, 17 जनवरी,2026ः जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने आज दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। इस दौरान उनके साथ भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची भी थे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डी.एम.आर.सी. के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली मेट्रो परियोजना के बारे में जानकारी दी। डी.एम.आर.सी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यात्रा के दौरान जापानी विदेश मंत्री ने दिल्ली मेट्रो के निर्माण और संचालन के विभिन्न पहलुओं में गहरी रुचि दिखाई। जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी ने पहले चरण से ही दिल्ली मेट्रो परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान की है। इससे पहले दिन में श्री मोटेगी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →