जालंधर AAP नेता पंचतत्व में विलीन:8 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी
जालंधर,07 फरवरी,2026ः जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय पंचतत्व में विलीन हो गए। श्मशानघाट में उनके 8 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। AAP नेता को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। बता दें कि AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें अब एक्टिवा सवार शूटर और क्रेटा गाड़ी की CCTV फुटेज सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि यह क्रेटा कार लक्की का नौकर चला रहा है। यह भी शक है कि लक्की के नौकर शिंगरी ने ही मर्डर से पहले रेकी की थी। AAP नेता लक्की ने नशा करने पर नौकर शिंगरी की पिटाई की थी।
AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसमें अब एक्टिवा सवार शूटर और क्रेटा गाड़ी की CCTV फुटेज सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि यह क्रेटा कार लक्की का नौकर चला रहा है। यह भी शक है कि लक्की के नौकर शिंगरी ने ही मर्डर से पहले रेकी की थी। AAP नेता लक्की ने नशा करने पर नौकर शिंगरी की पिटाई की थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक्टिवा लक्की के नौकर शिंगरी की निकली। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर से निकल गए थे। इसके बाद शिंगरी एक्टिवा को ठिकाने लगाकर क्रेटा गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, पुलिस के हाथ अभी एक्टिवा नहीं लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →