हिंसक प्रदर्शन, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़:कारें फूंकी, 150 गाड़ियां तोड़ीं
नोएडा: नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए।कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी।
हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं।
कई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →