दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए
नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयरलाइन के विमान से टकरा गई। हादसे में पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।स्पाइसजेट विमान के राइट विंग्स को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरे अकासा विमान का लेफ्ट विंग टूट गई है।घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →