वित्त मंत्री के नाम पर वायरल वीडियो फेक, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया खंडन
नई दिल्लीः सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को जल्द आर्थिक लाभ का वादा करने वाली एक योजना का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह वीडियो फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई द्वारा बनाया गया है। इकाई ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री ने ऐसी किसी योजना का समर्थन नहीं किया है। पीआईबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे दावों की पुष्टि सरकारी आधिकारिक सूत्रों से करें और ऐसी योजनाओं के झांसे में न आएं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →