पंजाब के इन इलाकों में आज Powercut, 8 घंटे बिजली रहेगी बंद
रूपनगर/नंगल: पंजाब के रूपनगर और नंगल क्षेत्रों में आज, 12 मार्च को बिजली की लाइनों के रखरखाव और नए बिजली ढांचे के निर्माण के चलते लंबी बिजली कटौती रहेगी। विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को इस संबंध में पहले ही सूचित कर दिया है।
रूपनगर (सुबह 9 से शाम 5 बजे)
इंजीनियर प्रभात शर्मा के अनुसार, 132 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन आसरों के तहत आने वाले नाइलंट (NIELIT) फीडर और बिरला (एग्रीकल्चर) फीडर की मरम्मत की जाएगी। इस कारण फूल कलां, फूल खुर्द, नाइलंट कॉलेज, खैराबाद, सुरतापुर और गुरदासपुरा जैसे गांवों में घरेलू, कमर्शियल और कृषि क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
नंगल (सुबह 10 से शाम 5 बजे)
नंगल के सिविल अस्पताल को 'हॉट लाइन' सप्लाई से जोड़ने के लिए नए फीडर का काम चल रहा है। इस कारण 11 के.वी. ज्ञानी मार्केट फीडर की सप्लाई बंद रखी जाएगी। इससे राज नगर, हम्बेवाल,िक्कू नंगल और इंदिरा नगर जैसे इलाके प्रभावित होंगे। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम की स्थिति में काम टाला भी जा सकता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →