पंजाब के 17 जिलों में सोमवार को किसानों का प्रदर्शन:केंद्र-राज्य सरकारों का पुतला फूंकेंगे
अमृतसर, 07 जून, 2026ः पंजाब में किसान संगठनों ने 8 जून को केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारी की है।किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि ऑल इंडिया किसान मजदूर मोर्चा (KMM) की ग्वालियर बैठक में यह फैसला लिया गया था कि देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।
पंधेर के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब सहित कई राज्यों में आयोजित होंगे। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ पंजाब में ही लगभग 17 जिलों से पुतला दहन कार्यक्रमों की सूचना मिल चुकी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →