पंजाब के किसानों की बाइक रैली चंडीगढ़ रवाना
चंडीगढ़, 13 जुलाई, 2026ः भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में पंजाब के किसान आज फिर आंदोलन की राह पर हैं। किसानों की ओर से मोहाली के फेज-8 स्थित नेचर पार्क से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान तक बाइक रैली निकाली जा रही है। रैली में पंजाब के सभी 23 जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए हैं।
यह बाइक रैली भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। सेक्टर-34 पहुंचने के बाद किसान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। चंडीगढ़ पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया है।
वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर कई स्कूलों ने अवकाश घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →