पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट: बढ़ेगी ठंड
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन घने कोहरे की संभावना है। इसके बाद 26 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम ड्राई रहेगा। 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।
उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय हुआ है। यह पश्चिमी हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं, पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे निकल चुका है।
हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। फिलहाल चक्रवाती तूफान 'अकवन' के प्रभाव से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। 22 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास बढ़ेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →