पंजाब में वेरका के GM समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
चंडीगढ़ः पंजाब में वेरका ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल होने के बाद 3 अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने लुधियाना मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह, प्रोडक्शन हेड परितोष मिश्रा और क्वालिटी मैनेजर गुरइकबाल सिंह को सस्पेंड किया है। यह आदेश शुक्रवार को मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने जारी किया।
दरअसल, भारतीय सेना की जांच में सप्लाई किए गए दूध पाउडर के सैंपल फेल पाए गए थे। सैंपल में बाहरी कण पाए गए। इसके बाद करीब 125 मीट्रिक टन की खेप को क्वालिटी मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया गया।
सेना की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि 7 दिनों के भीतर इन नमूनों को हमारे कार्यालय से ले जाएं। यदि तय समय में नमूने नहीं लिए गए, तो उन्हें अधिकारियों की कमेटी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विपक्ष ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।
विवाद बढ़ने पर विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मीडिया से पता चला है कि दो सैंपल फेल हुए हैं। वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →