बीजेपी ऑफिस ब्लास्ट में 2 और आरोपी अमृतसर से अरेस्ट
अमृतसरः चंडीगढ़ बीजेपी आफिस पर ब्लॉस्ट मामले में पंजाब पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से पता चला है कि इन्हें अमृतसर से अरेस्ट किया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने ड्रोन से जरिए पाकिस्तान से मंगवाए हथियार अपने पास रखे थे। मार्च के पहले हफ्ते में यह हथियार पंजाब पहुंच गए थे। माना जा रहा है कि जल्दी ही पुलिस इस मामले में खुलासा करेगी।
अमृतसर से दबोचे है पुलिस की टीम ने
जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान नवदीप और हरदीप के रूप में हुई। यह तरनतान के रहने वाले हैं और उन्हें अमृतसर से पकड़ा गया है। इन्होंने ग्रेनेड रिसीव करने से लेकर पैसे बांटने में भूमिका बताई जा रही है। पुलिस अब इनसे पड़ताल करने में लगी है कि आखिर इन्होंने कहां-कहां वारदात को अंजाम दिया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →