सड़क हादसा: बेकाबू टैंकर ने पिकअप को टक्कर मारी, 5 की मौत
डिंडोरी (मध्य प्रदेश): 12 अप्रैल, 2026: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। शनिवार रात करीब 1 बजे किकरतलाब गांव के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने पिकअप ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले पिकअप ट्रक से अपने गांव लौट रहे थे। अचानक नेशनल हाईवे पर टैंकर का कंट्रोल बिगड़ गया, जिससे वह बेकाबू होकर पिकअप से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप में सवार पांच लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →