रबी सीजन में फसलों की खरीद के नए नियमों के विरोध में किसान संगठनों का प्रदर्शन
चंडीगढ़ः हरियाणा में रबी सीजन में फसलों की खरीद के नए नियमों के विरोध में किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई जिलों में प्रदर्शन कर रहे है। सिरसा में भावदीन टोल के पास किसान नेशनल हाईवे पर ही बैठे हुए है, जबकि हांसी में रामायण टोल पर किसानों ने कब्जा कर सभी लेन बंद करा दी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी से किसानों की बहस भी हुई। किसानों ने प्राइवेट बसों को टोल से ही वापस लौटा दिया।
इसके अलावा हिसार हिसार में नेशनल हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे किसानों की पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रदर्शन को देखते हुए इसे देखते पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। जाम के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। यहां रोडवेज बस सहित कई वाहन दो घंटे से फंसे है। यात्री तो बस से उतर कर पैदल ही चल दिए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →