मंडी गोबिंदगढ़ की फैक्ट्री में भयानक हादसा, 3 मजदूरों की मौत
मंडी गोबिंदगढ़: फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में मंगलवार एक भीषण हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हुए यह है कि फैक्ट्री के शेड में करीब 20 फुट की ऊंचाई पर काम कर रही दो क्रेनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेन और शेड का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। वहां काम कर रहे हर्ष मिश्रा, सत नारायण और लकरू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई (ASI) जगरूप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा दो क्रेनों की टक्कर और शेड टूटने के कारण हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →