मानसून महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में पहुंचा:केरलम-तमिलनाडु में भारी बारिश
नई दिल्ली, 07 जून, 2026ः मानसून महाराष्ट्र में समुद्र के किनारे बसे शहर देवगढ़ पहुंच गया है। अनुमान है कि अगले 2 दिन में यह पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। पूर्वोत्तर के मिजोरम और मणिपुर में भी मानसून पहुंच चुका है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ तेलंगाना और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में पहुंच सकता है।
मानसून के कारण केरलम, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लगातार 5वें दिन पारा 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया।
उत्तर भारत में भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर दोबारा शुरू हो गया है। यहां कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →