मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़-हंगामा
इंडियन यूथ कांग्रेस ने विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के विरोध में शुक्रवार को हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। हैदराबाद में प्रदर्शनकारी ऑफिस के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की।
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखा गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीना सबरीन समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। वहीं, गुरुग्राम में प्रदर्शनकारियों ने मेटा ऑफिस के दरवाजों पर ताला लगा दिया।
यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किए थे। संगठन ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर विपक्षी नेताओं के अकाउंट पर लगी पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो देशभर में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →