मोहाली के ढकोली रेलवे फाटक कल से 48 घंटे बंद, चंडीगढ़ और पंचकूला जाने के लिए होगी दिक्कत
मोहाली, 22 जून, 2026ः मोहाली के ढकोली और जीरकपुर क्षेत्र के निवासियों व वाहन चालकों को अगले दो दिनों तक भारी ट्रैफिक जाम या लंबे रूट का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे ने घग्गर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 120 स्पेशल (ढकोली फाटक) को रेलवे ट्रैक की आपातकालीन मरम्मत के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह फाटक 23 जून (आज) शाम 4:00 बजे से लेकर 25 जून की रात 8:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
इस मुख्य फाटक के बंद होने से चंडीगढ़ और पंचकूला की तरफ आने-जाने वाले हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फाटक बंद रहने के दौरान इन क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक (डायवर्टेड) मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे दूसरे संपर्क मार्गों पर गाड़ियों का दबाव और ट्रैफिक जाम बढ़ने की पूरी संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →