लखनऊ में फ्लाई दुबई के विमान से पक्षी टकराया
लखनऊ: लखनऊ में शनिवार सुबह 7:13 बजे फ्लाई दुबई के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान विमान से पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 163 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारा।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट FD-443 को सुबह 6:35 बजे लखनऊ आनी थी। खराब मौसम की वजह से विमान करीब 38 मिनट लेट था। एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →