लाडोवाल टोल प्लाज़ा को लेकर ज़रूरी ख़बर, यहां से गुजरने वाले है तो ये पढ़ लें
लुधियाना: सिख धर्म पर अभ्रद टिप्पणी करने वाले चेतन शर्मा की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए सिख संगठनों व निहंग जत्थों ने पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू करके टोल फ्री कर दिया। जत्थेबंदियों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस कोई ठोस एक्शन नहीं लेती तब तक धरना जारी रहेगी और टोल फ्री रहेगा
उनका कहना है कि चेतन शर्मा ने सिख धर्म के प्रति बेहद गंदी टिप्पणी की है जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। सिख संगठनों ने साफ कर दिया है कि यह धरना तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक पुलिस प्रशासन आरोपी चेतन शर्मा को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे नहीं भेज देता।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →