श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 7 की मौत:12 से ज्यादा वाहन बर्फ में दबे
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवलांच आया। जोजिला पास के जीरो प्वाइंट के पास इस हादसे में 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हुई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क से मलबा और बर्फ हटाने का काम जारी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →