सलमान खान ने व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मुलाकात की
जामनगर:जामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद एक्टर सलमान खान ने व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से मुलाकात की।बता दें कि भीमा खूंटी एक अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं और गुजरात व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। वह गुजरात के पोरबंदर के रहने वाले हैं और एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जाने जाते हैं।
भीमा खूंटी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें देखा जा सकता है कि सलमान जामनगर से निकलते समय कड़ी सुरक्षा के बीच भीमा खूंटी से मिलने के लिए रुके। उन्होंने भीमा खूंटी की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया और कुछ समय बातचीत भी की।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →