हिमाचल में दर्दनाक हादसा; चढ़ाई पर फंसी कार को धक्का देने उतरी पत्नी, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी; पति की मौत
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के चचोगी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चढ़ाई पर कार रुक गई और पत्नी उसे धक्का देने के लिए नीचे उतरी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 80 फीट नीचे नाले में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार, नगर के मढ़ी निवासी नरेंद्र कुमार परिवार के साथ कार (एचपी-34-2640) में घर लौट रहे थे। चचोगी के पास चढ़ाई पर अचानक कार रुक गई। इसके बाद उनकी पत्नी वाहन को धक्का देने के लिए नीचे उतरी।
इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से लुढ़कते हुए करीब 80 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर ने की। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →