पत्नी से नोकझोंक के बाद पिता ने छह वर्षीय बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर बुला ली पुलिस, जानें पूरा मामला
बाबूशाही ब्यूरो
चंबा : 12 अगस्त 2026 : चंबा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से नोंक झोंक के बाद अपने छह वर्षीय बेटे को उफनती रावी नदी में फेंक दिया।
सूचना मिलते ही एएसपी चंबा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस और स्थानीय लोग नदी के किनारे-किनारे बच्चे की तलाश कर रहे हैं। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है और पुलिस घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि पत्नी से फोन पर हुई नोकझोंक के बाद एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंक दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह खुद ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लापता बच्चे की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रावी नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। पुलिस के अनुसार हितेश कुमार (30) पुत्र जयपाल निवासी गांव डभूंई, डाकघर कियाणी सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। हितेश की पत्नी पिछले करीब एक माह से अपने मायके मृतसर में रह रही थी। दोनों के बीच फोन पर क्या बात हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने पत्नी का फोन जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →