हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, सुक्खू सरकार ने लगाया ‘अनाथ और विधवा सेस’, 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, स्पीड डीजल पर भी असर
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 12 अगस्त 2026 : हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर का ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लगाने का फैसला लिया है। इसके चलते राज्य में वाहन ईंधन महंगा हो गया है।
सरकार की ओर से लगाए गए इस सेस से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर अतिरिक्त राशि जुटाई जाएगी। प्राप्त राजस्व का इस्तेमाल अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए किए जाने की बात कही गई है।
इस फैसले के बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि होगी। बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं, परिवहन क्षेत्र और माल ढुलाई पर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर जोर दे रही है। सरकार का तर्क है कि इस तरह के उपकर से प्राप्त धनराशि को जरूरतमंद वर्गों के हित में खर्च किया जाएगा। हालांकि, ईंधन की कीमत बढ़ने से महंगाई का दबाव बढ़ने की आशंका भी है। इसके चलते विपक्ष सहित आम जनता में सरकार के प्रति रोष भी देखा जा रहा है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →