Air India का फैसला, आज संचालित होंगी 58 उड़ानें; जानें सबकुछ
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा तनाव को देखते हुए एअर इंडिया समूह ने खाड़ी देशों में मौजूद भारतीय यात्रियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आज, 11 मार्च 2026 को इस क्षेत्र के लिए 58 नियमित और विशेष उड़ानें संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनी रहे।
उड़ानों का पूरा शेड्यूल:
-
जेद्दा: एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से कुल 8 राउंड ट्रिप उड़ानें संचालित करेगी।
-
मस्कट: एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों से 14 नियमित उड़ानें चलाएगी।
-
UAE: संयुक्त अरब अमीरात के लिए 36 अतिरिक्त विशेष उड़ानें तय की गई हैं, जो स्थानीय नियमों और स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर संचालित होंगी।
यात्रियों को बड़ी राहत
एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी टिकट रीबुक करा सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की मदद के लिए व्हाट्सएप पर डिजिटल असिस्टेंट की सुविधा भी शुरू की है। समूह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →