लुधियाना में स्कूलों-ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
लुधियानाः लुधियाना में आज सुबह तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूलों को भेजे गए ईमेल में लिखा गया कि स्कूलों में 1:11 PM बजे और ट्रेनों में 3:11PM बजे ब्लास्ट होगा।
ईमेल में सीएम भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है और लिखा है कि झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। हालांकि इस ईमेल की बाबूशाही पुष्टि नहीं करता है। धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और पुलिस पूरे इलाके की बारीकी से जांच कर रही है।
धमकी के बाद DAV स्कूल और KVM स्कूल में छुट्टी कर दी गई। वहीं ग्रीनलैंड स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भी जांच जारी है। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →