Breaking News: पठानकोट में कई जगह ED की रेड
पठानकोट: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से वीरवार को पठानकोट में 5 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। वीरवार सुबह सरहदी इलाके नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, शहर के सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड की।
सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ पहुंची। हालांकि, किन मामलों को लेकर ये रेड की गई है, इस बारे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों ने मामले के संबंध में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की और न ही रेड के कारणों को सांझा किया है
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →