Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन बारिश के आसार
चंडीगढ़, 16 जुलाई, 2026ः पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। बारिश थमने से गर्मी और उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 16 जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला और मानसा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) समेत फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →