Himachal: कीरतपुर फोरलेन किनारे 68 करोड़ से बनेगा सुविधा केंद्र; औहर में होगा निर्माण, PWD ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
बाबूशाही ब्यूरो
बिलासपुर: 03 नवंबर 2026 : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित औहर में करोड़ों की लागत से वेसाईड एमेनिटी सेंटर बनेगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग की ओर से 93 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से वेसाइड एमेनिटी सेंटर के कार्य को लेकर 68 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
कुल स्वीकृत राशि में से अन्य राशि इस प्रोजेक्ट के तहत ही अन्य कार्यों पर खर्च होगी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस वेसाईड एमेनिटी सेंटर का काम शुरू होगा।
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर के औहर में इससे पहले थ्री-स्टार होटल के अलावा फूड कोर्ट का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। लग्जरी सुविधाओं से लैस इस होटल और फूड कोर्ट के लिए 68 करोड़ 24 लाख की राशि स्वीकृत है। इसमें होटल के लिए 33.74 करोड़ और फूड कोर्ट के लिए 34.50 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। अब यहां पर वेसाइड एमेनिटी सेंटर भी बनेगा। फोरलेन के एक ओर होटल और फूड कोर्ट बनेगा।
थ्री स्टार होटल में सुविधाएं
33.74 करोड़ की लागत से बन रहे आलीशान थ्री-स्टार होटल में 40 कमरे होंगे। इस होटल में रिक्रेशन हॉल भी बनेगा। होटल ब्लाक में करीब 350 लोगों की क्षमता का बैंक्विट हॉल व करीब 150 से 200 लोगों की क्षमता का ईटिंग रूम भी बनेगा। यही नहीं एक रेस्टोरेंट, एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनेगा। होटल में रूफ टॉप कैफे भी होगा।
इस होटल के रिक्रेशन ब्लाक में जिम, स्विमिंग पुल के साथ ही स्पा की सुविधा भी मिलेगा। कैरम रूम के साथ ही रिसेप्शन एरिया भी होगा। फूड कोर्ट ब्लाक में शॉप्स बलाक, एक्सटर्नल डिवेलमेंट सुविधा होगी। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →