Himachal: 14 एचएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, आठ को पहली बार तैनाती, देखें किसे क्या मिला
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: 09 जून 2026 :
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2024-25 बैच के 14 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 2024 बैच के छह अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त कम तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। 2025 बैच के आठ नए एचएएस अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के तौर पर पहली तैनाती दी गई है।
कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। सरकार ने 2024 बैच के छह एचएएस अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी से सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार के पदों पर नियुक्त किया गया है। इनमें हिमानी को छौहारा (शिमला) से परागपुर (कांगड़ा) भेजा गया है।
अनुभव तंवर को चौंतड़ा (मंडी) से निहरी (मंडी) में नियुक्त किया गया। कार्तिकेय डोगरा को गोपालपुर-सरकाघाट (मंडी) से स्वारघाट (बिलासपुर) भेजा गया। करणवीर सिंह को कुपवी (शिमला) से जुब्बल (शिमला) में तैनाती मिली। नेहा नेगी को संगड़ाह (सिरमौर) से निचार (किन्नौर) और योगेश कुमार को पांगी (चंबा) से रामपुर (शिमला) में नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना के तहत 2025 बैच के आठ नव चयनित एचएएस अधिकारियों को बीडीओ पद पर पहली तैनाती दी गई है। उमेश को राजगढ़ (सिरमौर), मोहित सिंह को ठियोग (शिमला) और जितेंद्र चंदेल को निचार (किन्नौर), राहुल धीमान को ऊना, तान्या कश्यप को सुजानपुर (हमीरपुर) और अंकुश कुमार को रामपुर (शिमला) में तैनाती मिली है जबकि रजत चौधरी को हमीरपुर और प्रियंका को बड़सर (हमीरपुर) में नियुक्त किया गया है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →