धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है, पूरे देश को बधाई - केजरीवाल
नई दिल्ली, 25 जुलाई: आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा डेमोक्रेसी की सबसे बड़ी जीत है। देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया और आखिर में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का डेमोक्रेसी से भरोसा उठ गया था। सरकारें लोगों की नहीं सुनती थीं। लेकिन अब सरकार को समझना चाहिए कि यह डेमोक्रेसी है और डेमोक्रेसी में सरकार को लोगों की सुननी पड़ेगी। देश के लोगों को उम्मीद है कि सरकार एग्जाम सिस्टम में सुधार करेगी और दोबारा कभी पेपर लीक नहीं होने देगी और हमारे बच्चों को कभी सुसाइड नहीं करना पड़ेगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के युवाओं और जैन-जी को बहुत-बहुत बधाई। यह बहुत खुशी की बात है कि आप सभी का संघर्ष रंग लाया और आखिर में धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह पूरी डेमोक्रेसी की बहुत बड़ी जीत है। हमारे देश में लोगों का डेमोक्रेसी से भरोसा उठ गया था और लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुन नहीं रही हैं। लोग सरकारों के सामने रोते और गिड़गिड़ाते रहे। हर बात के लिए हम सरकार के आगे हाथ-पैर जोड़ते रहे, लेकिन सरकारों ने कभी नहीं सुनी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतना बड़ा संघर्ष हुआ और आखिर में सरकार के घमंड को लोगों के आगे झुकना पड़ा। यह बहुत बड़ी जीत है, यह पूरी डेमोक्रेसी और लोकतंत्र की जीत है। सरकार को भी अब यह समझ लेना चाहिए कि आपको लोगों की बात सुननी होगी, क्योंकि यही डेमोक्रेसी है। डेमोक्रेसी लोगों की, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए होती है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार अब पूरे NEET सिस्टम को ठीक करेगी ताकि इस देश में पेपर लीक होना बंद हो जाए और हमारे बच्चों को फिर कभी सुसाइड न करना पड़े।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →