Himachal Breaking: रामपुर के विधायक नंद लाल का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Babushahi Bureau
शिमला : 03 नवंबर 2026 : हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नंद लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नंद लाल अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले और पार्टी के प्रति निष्ठावान नेता थे। स्पष्ट विचारों वाले उनके व्यक्तित्व को सदैव याद किया जाएगा। वह सार्वजनिक जीवन में समाज के प्रति समर्पित रहे और उनकी प्रतिबद्धता हमेशा स्मरणीय रहेगी।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →