Himachal News: Bus Accident : कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार, हाथीथान चौक पर डिवाइडर से टकराई; बड़ा हादसा टला
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू: 05 जून 2026 : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक के समीप शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार जम्मू से मनाली आ रही बस को रूटीन जांच के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इस कारण बस में सवार यात्रियों को पहले ही दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया गया था। हाथीथान चौक के पास अचानक सामने एक वाहन आने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया और बस डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →