Himachal Pradesh: अमरूद तोड़ा तो पर मासूम को जंजीरों से बांध दिया, ऊना की घटना का वीडियो वायरल
बाबूशाही ब्यूरो
ऊना, 05 अप्रैल 2026 : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची को कथित तौर पर अमरूद तोड़ने की मामूली बात पर लोहे की जंजीरों से बांध दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऊना जिले के एक गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक छोटी बच्ची पास के बगीचे से अमरूद तोड़ रहा था। इसी बात को लेकर कथित तौर पर वहां मौजूद व्यक्ति ने बच्चे को पकड़कर जंजीरों से बांध दिया।
वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्ची जंजीरों से बंधी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे अमानवीय बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
अभी तक मामला दर्ज नहीं
सूत्रों के अनुसार खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस के संज्ञान लेने की संभावना जताई जा रही है।
लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक मासूम बच्ची के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →