IIT Baba Marriage: Himachal: कुंभ में मशहूर हुए IIT बाबा ने इंजीनियर प्रतीका
से हिमाचल के मंदिर में की शादी
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला, 06 अप्रैल 2026 :
महाकुंभ के दौरान संन्यासी वेश में नजर आकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'IIT वाले बाबा' यानी अभय सिंह ने अब शादी कर ली है। उन्होंने कर्नाटक की रहने वाली इंजीनियर प्रतीका के साथ विवाह किया है।
अभय सिंह मूल रूप से हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। इस दंपती ने 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की और इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब अभय अपनी पत्नी के साथ झज्जर में अपने एडवोकेट पिता कर्ण सिंह से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। वे बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के सिलसिले में वहां आए थे।
प्रतीका ने बताया कि वे दोनों एक साल पहले मिले थे। अब यह दंपती 'श्री यूनिवर्सिटी' नाम से एक सनातन विश्वविद्यालय बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जहां छात्रों को सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक और विभिन्न प्रकार की साधनाओं का ज्ञान भी दिया जाएगा। फिलहाल यह दंपती हिमाचल प्रदेश में ही रह रहा है। झज्जर में उनके पिता के चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भारी भीड़ भी देखने को मिली। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →