कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
लुधियानाः लुधियाना में दिल्ली रोड पर गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फैक्ट्री में से सभी वर्कर्स को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।
फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में कपड़ा है, जिसकी वजह से आग पर पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →