Himachal Pradesh: कुल्लू STF की बड़ी कार्रवाई: 407 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी, 24 अप्रैल: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बीती रात एक अहम सफलता हासिल की। टीम ने बिंद्राबनी फोरलेन के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से 407 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन PB 01A-7980 को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से यह मादक पदार्थ बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान नविंदर धुप्पर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत थाना सदर मंडी में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार से कब से जुड़ा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हो सकते हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →