मानहानि केस में बिक्रम मजीठिया अमृतसर अदालत में पेश
अमृतसर, 23 अप्रैल,2026ः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मानहानि मामले में आज अमृतसर की अदालत में पेश हुए। उन्होंने अपनी हाजिरी लगवाई और पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि अब जज के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
मजीठिया ने इस दौरान बताया कि इस केस के मुख्य आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही उनसे लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग चुके हैं। इसकी कानूनी प्रक्रिया भी दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल के साथ-साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने भी माफी मांगी थी, जिससे केस का मुख्य मुद्दा काफी हद तक साफ हो जाता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →