Himachal Pradesh: Falling Stone on The Road : गिरते पत्थरों की चपेट में आई टैक्सी, दंपती घायल
बाबूशाही ब्यूरो
केलांग, 7 अप्रैल 2026 :
लाहौल उपमंडल के पटवार सर्किल कोलोंग के अंतर्गत मोसूमा-थेतुप कुरकुर (महाल बोक) क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। दोपहर करीब 1:20 बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार टैक्सी (HP01KA3006) में चालक दीपक तमांग सहित तीन लोग सवार थे। घटना के समय चालक सुरक्षित बच गया, जबकि वाहन में सवार मनोजित सिंह रॉय और उनकी पत्नी पॉलिनी सिंघा को हल्की चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें, खासकर उन स्थानों पर जहां भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका बनी रहती है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →