चंडीगढ़-मोहाली में iPhone का लंगर लगाएंगे कारोबारी
चंडीगढ़ः कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग चंडीगढ़ और मोहाली में 22 सितंबर को iPhone का लंगर लगाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में सुबह 12 बजे का टाइम तय किया गया है। आईफोन सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को दिए जाएंगे।
इसके लिए पहले से बताए गए वॉट्सएप ग्रुप में शामिल महिलाओं को ही पात्र माना जाएगा। राजा के मुताबिक इसमें महिलाओं को iPhone-17 या उससे ऊपर के मॉडल वाले ही मोबाइल दिए जाएंगे। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए से ज्यादा ही है। उन्होंने कहा कि एक हजार iPhone का ऑर्डर दे चुके हैं।
कारोबारी के मुताबिक उन्होंने एक हजार iPhone का ऑर्डर दे दिया है। पहले दिन 10 iPhone बांटे जाएंगे। चंडीगढ़ के बाद जीरकपुर और पंचकूला में आईफोन का लंगर लगाया जाएगा। राजा त्रेहन इससे पहले चंडीगढ़ में 500 के नोटों और पेट्रोल का लंगर लगा चुके हैं।
कारोबारी के मुताबिक 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाएं मोबाइल नंबर 8343000786 पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर मैसेज भेजें। साथ में ‘जय माता दी’ भी लिखें। इसके बाद ग्रुप में जोड़ा जाएगा, जहां रोजाना ‘जय माता दी’ लिखना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा, उसे ग्रुप से रिमूव कर दिया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →