22 सितंबर से बसों का चक्का जाम! 6500 कच्चे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं
चंडीगढ़, 19 सितंबर, 2026ः पंजाब में 22 सितंबर से बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के करीब 6500 कच्चे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। यूनियन का दावा है कि प्रदेश में 2700 से ज्यादा बसों का संचालन रुक जाएगा। इससे रोजाना बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 22 सितंबर से हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के साथ कई बार बैठकें होने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →