Monsoon Update: 12 राज्यों में पहुंचा मानसून, पढ़ें क्या है मौसम का हाल
नई दिल्लीः, 08 जून, 2026ः देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है।मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी से ऑटो पलट गया।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
9 जून:
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है।
- ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।
- राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
10 जून:
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का अनुमान है।
- बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
- मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →